शाइन टुडे@ बालोतरा न्यूज:
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने शुक्रवार को क्षेत्र कर विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया व ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुन निस्तारण का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के कल्याणपुर, नेवरी, थोब, घडोई नाड़ी, आसोतरा सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। बांठिया ने गत दिवस कल्याणपुर क्षेत्र में तगाराम मेघवाल की निर्मम हत्या हुए थी जिनके निवास स्थान पर पहुँच कर उनके परिवारजनों से मिलकर ढाढ़स बधाया व हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। उसके बाद थोब में चन्दन सिंह महेचा के निवास स्थान पर पहुचकर उनकी पत्नी श्रीमती कैलाश कंवर के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी।उन्होंने ने नेवरी ने पूर्व सरपंच ताराचंद पालीवाल की माताजी टीपू देवी के निधन पर उनके निवास स्थान पर उनके परिवारजनों को ढाढ़स बधाया।उसके बाद घडोई नाड़ी में आदि गोड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नरपतराज गौड़ के निवास घर पहुचकर उनके पिताजी गोविंद राम के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि देते हुए शोक सभा मे सम्मिलित हुए। प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने आसोतरा गाँव मे अर्जुनसिंह राजपुरोहित रायथला के निवास स्थान पर पहुचकर उनकी माताजी सुंदर देवी के निधन पर शोक जताते हुए शोक सभा मे भाग लिया ।इस दौरान बांठिया ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की।इस दौरान बांठिया ने गौवंश में फैली लम्पी स्किन बीमारी के घाव पर लगाने के लिए महरम, पावडर व पट्टी का वितरण कर ग्रामीणो से जानकारी ली।