Food

ताजा खबर

कोटेश्वर महादेव तीर्थ पर महा नवरात्रि अनुष्ठान महोत्सव



महा नवरात्रि अनुष्ठान महोत्सव में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नवचंडी हवन यज्ञ 9 दिनों तक चलेगा।

शाइन टुडे@ सिवाना न्यूज: 
सिवाना उपखंड के गुड़ानाल स्थित भव्य श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर पर महा नवरात्रि महोत्सव एवं भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 26 सितंबर से होगा। महोत्सव में 2,3 एवं 4 अक्टूबर तीन दिनों तक श्रीशिव मंदिर व पंचमुखी हनुमानजी मंदिर के नवनिर्मित प्राण प्रतिष्ठा की बोलियां भी लगाई जाएगी। वही नवचंडी हवन यज्ञ 9 दिनों तक आयोजित रहेंगे।

यज्ञ का समय प्रातः 9:15 से प्रातः 11:15 तक एवं कथा का समय दोपहर 2:15 से सायं 5:15 तक रहेगा।

मिली जानकारी के अनुसार महंत नारायणगिरी महाराज दूधेश्वर नाथ मठ गाजियाबाद, अंतर्राष्ट्रीय मंत्री श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, वाराणसी भाग लेंगे  एवं इनके नवरात्रि अनुष्ठान यही रहेंगे साथ ही बाड़मेर जिले के समस्त संत एवं महंतों के पावन सानिध्य में अनुष्ठान महोत्सव  का आयोजन होने जा रहा है।

 
आयोजन को लेकर कोटेश्वर धाम तीर्थ के महंत सत्यमगिरी महाराज ने इस पावन पर्व पर सभी सनातन धर्म प्रेमियों को अनुष्ठान महोत्सव में भाग लेने हेतु आमंत्रित किया है।