शाइन टुडे@ बालोतरा न्यूज:
बालोतरा: भारतीय जनता पार्टी व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के सयुक्त तत्वावधान में शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गावों का दौरा कर गौवंश में फैली लम्पी स्किन डिजीज बीमारी के रोकथाम के लिए आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि शनिवार को कार्यकर्ताओं व ट्रस्ट सदस्यों के साथ क्षेत्र के किटनोद, गोगराड़ नाड़ी, आसोतरा सहित अनेको गाँवो में गोवंश में फैली लम्पी बीमारी की रोकथाम के लिए एंटी वायरल इंजेक्शन व महरम पट्टियों का वितरण किया गया। किटनोद गांव में पशु चिकित्सक डॉ हेमंत कुमार, सहायक राजुराम पंवार,ठाकुर वीरेंद्रकरण सिंह की मौजूदगी में आवश्यक इंजेक्शन व महरम पट्टियां वितरण कर रोकथाम के घरेलू उपाय बताए। भाजपा नेता जीवराज जैन ने बांठिया सहित भाजपा व ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व पूर्व विधायक चम्पालाल बाठियाजी भी जब भी क्षेत्र में कोई भी समस्या आई तब हर बार सबसे आगे रहकर सेवा करते थे।ट्रस्ट उनकी के पद चिन्हों पर बांठिया के नेतृत्व में कार्य कर रहा है।
इस दौरान वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती व मूर्ति अनावरण समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र करणसिंह वीर दुर्गादास राठौड़ की 385 जन्म जयंती व मूर्ति अनावरण की प्रकाशित स्मारिका "राष्ट्र गौरव वीर दुर्गादास राठौड़ एक सफल सालवा से क्षिप्रा तट" नामक पुस्तिका की प्रति बाठिया को भेंट की।बांठिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि गोवंश पर आए सकट में सभी की जनभागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विशनाराम,
भाजपानेता दोलसिंह, सुरेश प्रजापत,
गोपाल करण, अर्जून सिंह राजपुरोहित,
निम्बाराम पटेल, विशनजी, किशन सिंह, आम्बाराम सहित अनेको ग्रामीण मौजूद थे।