Food

ताजा खबर

एकाग्रता, अनुशासन और मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है: राजपुरोहित


शाइन टुडे@सिवाना न्यूज:
सिवाना क्षेत्र के धीरा निवासी नवचयनित आरजेएस अनिमेष राजपुरोहित का बालोतरा रोड स्थित युविका लाइब्रेरी में विप्र सेना की ओर से साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। नव चयनित आरजेएस अनिमेष राजपुरोहित ने कहा कि जीवन में कोई भी काम बड़ा नहीं है। यदि हमारा लक्ष्य बड़ा हो तो हम एकाग्रता, अनुशासन, मेहनत एवं कठिन परिश्रम से अपनी मंजिल को हासिल कर सकते हैं। आप जो सोचते हो वो बन सकते हो, चाहे लक्ष्य बड़ा हो। सब संभव है, आत्मविश्वास, धैर्य, मेहनत और लगन की जरूरत होती है। आरजेएस परीक्षा में 17वीं रेंंक प्राप्त करने पर विप्र सेना अध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित, गौतम सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल, उत्तम सिंह राजपुरोहित, जगदीश सिंह सिनेर, विक्रम सिंह, ने उनका स्वागत किया।