Food

ताजा खबर

तिंरगा झंडे का वितरण कर तिंरगा रैली का आगाज

शाइन टुडे@बालोतरा न्यूज: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बाठिया ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा झंडा वितरण कर तिरंगा रैली का आगाज किया।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने तिरंगा झंडे का 
वितरण करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश मे आजादी के 75 वे वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने के लिए आव्हान कर रहे है।लोगो मे जागरूकता लाने के लिए तिरंगा झंडे का वितरण कर तिरंगा रैली का आगाज किया।उन्होंने ने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है हम सभी मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाये हर घर तिरंगा फहराये जो भारत के लिए एक नया इतिहास हो।

भाजपा नेता घर घर तिरंगा अभियान के बालोतरा जिले के सयोंजक गोपाल पारीख ने भी लोगो से आग्रह किया कि इस महोत्सव के सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।उसके बाद उन्होंने ने अनेको गायों में ग्रामीणों को तिरंगा झंडे दिए।