Food

ताजा खबर

रावणा राजपूत समाज में मृत्युभोज बंदी हेतु सामूहिक सभा का आयोजन



मृत्यु भोज पर मीठे व्यंजन और नशा बंदी पर नगरसभा सिणधरी द्वारा आम सहमति 

सिणधरी: रावणा राजपूत समाज छात्रावास में मृत्युभोज बंदी हेतु आज शनिवार को सामूहिक सभा का आयोजन हुआ। रावणा राजपूत नगर अध्यक्ष सवाईसिंह सांखला की अध्यक्षता में और सभा के सभापति शंकरसिंह  सांखला की मौजूदगी में तहसील अध्यक्ष जगदीश सिंह जी परियार और सभी बुजुर्गों की मौजूदगी में सभा आयोजित हुई, जिसमें पहले से सर्वविदित मृत्यु भोज के लिए सभी रावणा राजपूत समाज बंधुओं को हेले द्वारा अवगत करवाया गया। इस उपलक्ष में सभी रावणा राजपूत भाई सभा भवन में उपस्थित हुए एवं गहन चिंतन मनन (विचार विमर्श )करके सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए

1- सभी रावणा राजपूत समाज द्वारा सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि मृत्यु भोज बंद किया गया जिसमें मिष्ठान एवं डोडा बंद किया गया।

2- सभी समाज बंधु सिर्फ साधारण सब्जी रोटी बना कर आने वाले मेहमानों को खिलाएंगे
उक्त संदर्भ में यह सभी निर्णय लिए गए कि सर्व सहमति से मृत्यु भोज बंद करने के बाद भी अगर कोई समाज बंधु मृत्यु भोज करेगा तो कोई भी समाज बंधु उनके घर पर भोजन प्रसादी नहीं लेने जाएगा। आप सभी की उपस्थिति रही ओमसिंह परमार पूर्व अध्यक्ष, मोहन सिंह  परिहार पूर्व अध्यक्ष ,भंवर सिंह  पूर्व अध्यक्ष ,जीवराज सिंह  झाला नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह दहिया, गोप सिंह जाला ,अर्जुन सिंह  सांखला, गिरधारी सिंह  सांखला, युवा अध्यक्ष जगदीश सिंह झाला, भटसिंह  झाला ,भंवर सिंह  ,किस्तुर सिंह  पीपाड़ा, देवी सिंह  दईया ,गणेश सिंह दहिया ,धीगसिंह  जाला, केहर सिंह दहिया ,केसरसिंह  चौहान, के साथ सभी नगर वासी उपस्थित रहे।