बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी व श्री चम्पालाल बांठिया
चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गोवंश में फैली लम्पी बीमारी के रोकथाम के लिए क्षेत्र के विभिन्न गॉवो में जनजागरण अभियान चलाकर आवश्यक दवाइयां वितरण की। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि भाजपा व ट्रस्ट के सदस्यों के साथ क्षेत्र के पचपदरा, गोपड़ी,नेवाई व मेघवालो की ढाणी में गोवंश में फैली लम्पी स्किन डिजीज बीमारी की
रोकथाम के लिए जनजागरण अभियान चला कर लोगो को उनके उपचार के बारे में जानकारी देते हुए एंटी वायरल इंजेक्शन व दवाइयों का वितरण किया। उन्होंने ने कहा कि विगत 10-15 दिनों से लम्पी स्किन बीमारी में गायो में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने ने कहा कि लम्पी बिमारी से ग्रसित गौवंश को इलाज के साथ साथ घरेलू उपाय भी करे जो कारगार सिद्ध हो रहे है।उन्होंने ने लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा व ट्रस्ट आमजन के साथ हमेशा खड़ा है।इस दौरान बांठिया के साथ भाजपा नेता रूपाराम प्रजापत, पार्षद प्रतिनिधि सवाई सुथार, नेमाराम, महेंद्र कुमार माली, किशन सिंह भाटी, ओमप्रकाश सहित ग्रामीण मौजूद थे।