दर्शनार्थ पदयात्रा का जीवन में अनूठा महत्व : हुकम सिंह
शाइन टुडे@ समदड़ी न्यूज:
अजीत कस्बें में लोकदेवता बाबा रामदेव जी के पैदल दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं को कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने लोकदेवता बाबा राम सा पीर के गगनचुम्बी जयकारों के साथ पैदल यात्रा संघ को रवाना किया।
कमठा मजदूर यूनियन के नगर अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल के नेतृत्व में हर वर्ष की भाँति पदयात्रियों ने यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व रेलवे स्टेशन स्थित श्री भभुता सिद्ध गोगा जी मंदिर से विधि विधान से पूजा अर्चना कर सकुशल यात्रा की मंगलकामना की तथा क्षेत्र के गौवंश में फैली जानलेवा लम्पी वायरस बिमारी से पशुधन को बचाने के लिए एवं देश प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली की शुभमंगलकामना कर प्रातः काल में श्री रूणिचा धाम रामदेवरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने कहा की लोकदेवता बाबा रामदेवजी के प्रति अनूठी आस्था और भक्ति भाव से ही लम्बी पदयात्रा सकुशल परिपूर्ण होती हैं क्योंकि भक्ति में ही शक्ति हैं मनुष्य अपने जीवनकाल में जनकल्याण के रास्ते ही जीवन की सार्थकता को सुदृढ़ करता हैं उसी कड़ी में दर्शनार्थ पदयात्रा का जीवन में अनूठा महत्व हैं । कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष गुल मोहम्मद रंगरेज ने कहा लोकदेवता बाबा रामसा पीर ने जनकल्याण के लिए आपसी भाईचारा और सद्भावना का आशीर्वाद स्वरूप सन्देश दिया था जिसका वर्तमान परिदृश्य में हमें विशेषकर युवा पीढ़ी को आवश्यक रूप से अनुशरण करना चाहिए। इस दौरान जोराराम सुथार, घेवरराम सरगरा, दिनेश सुथार, महेंद्र सोलंकी, रामचंद्र, छगना राम, श्रवण बाला, अर्जुन माली, मदन सरगरा, राजेंद्र कुमार सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित थे।