बांठिया ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर सवतसरी पर्व पर की क्षमायाचना
शाइन टुडे @ बालोतरा न्यूज: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया।इस दौरान गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर देश मे अमन चैन व खुशहाली की कामना कर पर्युषण पर्व पर प्रतिकमण पूर्व क्षमा याचना की। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने क्षेत्र के जागसा, बुड़ीवाड़ा, सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।
इस दौरान जागसा मंदिर में गो भक्तों की बैठक को सम्बोधित करते हुए बांठिया ने कहा
कि वर्तमान समय में आमजन क्षेत्र में गौवंश में फैली लम्पी बीमारी के उपचार के लिए गायो की सेवा में लगाए ताकि बीमारी से निजात मिल सके।उन्होंने ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए पर्युषण पर्व पर सवंससरी प्रतिकमण पूर्व क्षमा याचना माँगी।बांठिया।बांठिया ने जागसा मंदिर महंत सियावरदास महाराज व महन्त बालकवन के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।साधु संतों के सानिध्य में उपस्थित गो भक्तों को लम्पी बीमारी के रोकथाम के लिए एंटी वायरल इंजेक्शन का वितरण कर पशुधन सहायक लोकेश माली से लम्पी बीमारी के बारे में चर्चा की।सियावर दास महाराज ने बांठिया का दुप्पटा पहना कर आशीर्वाद दिया।भाजपा नेता एडवोकेट विशनसिंह ने बांठिया सहित प्रदेश भाजपा का आभार जताते हुए कहा कि बांठिया
अपने स्व पिताजी पूर्व विधायक चम्पालाल बांठिया की तरह सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहते है।उन्होंने ने श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना काल मे किए गए सेवा के कार्यो का भी ज़िक्र किया।इस दौरान जगदीश दर्जी,नरपतसिंह राजपुरोहित, गणपत पटेल, धन्नाराम पटेल,दिनेश राजपुरोहित, कैलाश दर्जी, भगवान सिंह राजपुरोहित, छैलसिंह महेचा,किशन जागसा सहित अनेको गोभक्त मौजूद थे।