Food

ताजा खबर

आदर्श विद्या मंदिर में पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन

शाइन टुडे@सिवाना न्यूज: सिवाना विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक सिवाना मे आज पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया है।  विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह व आचार्य मूलचंद और नवमी कक्षा बहिन चिन्टु भायल ने अपने अपने जन्मदिन पर विद्यालय प्रांगण में गुलाब,चमेली व मोगरे के 9 पौधे लगाकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति के व्यवस्थापक सतीश कुमार सोनी ने बताया कि पेड़ पौधे ही हमारे जीवन के आधार माने जाते हैं इसी के कारण हमारा पर्यावरण संरक्षण होता है। 

प्राथमिक विद्यालय के व्यवस्थापक देवाराम चौधरी ने कहा कि ज्यादा पेड़ काटने से कार्बन डाइऑक्साइड गैस जैसी विषैली का ज्यादा फैलाव होता है,जिनके कारण हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए।

          
कोषप्रमुख खंगार राम बोस  ने भी इस विषय पर कहा कि पेड़ पौधे लगाने पर हमें कही तरह के फायदे होते हैं। जिनमे मिट्टी के अपरदन की रोकथाम होती है और वातावरण शुद्ध होता है। और जंगली जीवो को सुरक्षा मिलती है। इसलिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमारे जन्मदिन पर व शादी की सालगिरह पर केक न काटकर पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय व्यवस्थापक सतीश सोनी , देवाराम चौधरी , कोष प्रमुख खंगार राम बोस , प्रधानाचार्य अजयसिंह परमार  आचार्य गोदा राम , किशन लाल, खेताराम, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, कुलदीप दवे ,उत्तम सिंह, ललिता चौधरी, सत्यवती, अक्षरा  व सत्ता राम भरत आदि मौजूद रहे।