बालोतरा के न्यू तेरापंथ भवन में आभातेयुप द्वारा संगठन यात्रा का आयोजन हुआ।
संगठन यात्रा बालोतरा
बालोतरा:- आचार्य महाश्रमण मार्ग न्यू तेरापंथ भवन में रात्रि 8:30 बजे आभातेयुप द्वारा पूरे भारत में संगठन यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें आभातेयुप से कार्यसमिति सदस्य पधारे। सर्व प्रथम मुनिश्री मोहजीत कुमारजी द्वारा नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण हुआ। जिसमें मुनिश्री ने बताया सेवा संस्कार और संगठन में तेयुप सशक्त है।इसलिए उनकी शक्ति रचनात्मक कार्यों में लगे।आभतेयुप के प्रबुद्ध विचारक जैन तेरापंथ न्यूज़ के संपादक,संगठन यात्रा(अनंत ग्रुप) के संयोजक अभिषेक पोखरणा ने अपने वक्तव्य में कहा की बालोतरा परिषद आभातेयुप की सुदृढ़ व सशक्त है। जैन विद्या कार्यशाला में बालोतरा परिषद पूरे भारत मे प्रथम स्थान पे है।बालोतरा परिषद नियामित रूप से चरित्र आत्माओं के विहार में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। लक्की जी कोठारी ने बताया कि कॉंफिडेंट पब्लिक स्पीकिंग( CPS) के बारे में जानकारी दी। ये कार्यशाला लगाने से इंसान को जो मंच पे बोलने से डर लगता है व इस कार्यशाला से निकल जाएगा।
मंत्र दीक्षा प्रभारी अजित छाजेड़ ने बताया इस बार 9 वर्ष के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा मंत्र दीक्षा ग्रहण करनी चाहिए। ताकि बच्चे नमस्कार महामंत्र नियमित रूप से प्रतिदिन माला फेरे ओर धर्म ध्यान करे। कैलाश जी तातेड़ ने मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव(MBBD) जो कि 17 सेप्टेम्बर 2022 को पूरे भारत मे आयोजित होगा। जो मानव सेवा में काम आएगा। तेयुप स्वर संगम द्वारा विजय गीत की प्रस्तुति दी गयी। सभाध्यक्ष धनराज ओस्तवाल द्वारा श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया। तेयुप अध्यक्ष संदीप जी ओस्तवाल द्वारा संगठन यात्रा में पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत अभिनन्द किया गया। मंत्री नवनीत बाफना द्वारा किये गए सेवा कार्यों के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी और मंच संचालन किया गया। उपाध्यक्ष रोशन वागरेचा द्वारा आभार ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर आभातेयुप कार्यसमिति सदस्य मनोज जी ओस्तवाल व तरुण भंसाली,सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल,सभा मंत्री महेंद्र वैद,सभा कोषाध्यक्ष देवराज ओस्तवाल,परामर्शक राजेश बाफना,मुकेश सालेचा,प्रकाश वैद मेहता व अनिल चोपड़ा महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला संकलेचा उपाध्यक्ष चंद्रा बालड़,मंत्री संगीता बोथरा किशोर मंडल संयोजक आदित्य भन्साली,तेयुप व किशोर मंडल के सदस्य मौजूद थे।