रिपोर्ट: मगन प्रजापत
आबूरोड (सिरोही): प्रकृति रहस्यों से भरी हुई है। कई दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु को अपने आगोश में समेटे हुए हैं। गाहे-बगाहे दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु सामने आते रहे हैं। इसी तरह एक दुर्लभ प्रजाति का हरे रंग का गिरगिट मिला है। लुनियापुरा निवासी पंकज तलहटी से घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सोलर प्लांट के पास उन्हें सड़क पर हरे रंग का गिरगिट दिखाई दिया। वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे गिरगिट को वह घर ले आए। बीते दो दिनों से वह गिरगिट की संभाल करने में जुटे हैं। वन विभाग के अधिकारी से उनका संपर्क नहीं हो सका है। दुर्लभ प्रजाति का हरे रंग के गिरगिट की आंखें गोलाकार है। पैर भी वी शेप के हैं। बीते दो दिनों से गिरगिट ने कुछ नहीं खाया है। ऐसे में पंकज गिरगिट के बचाव को चिंतित है।