गायों को हरा चारा खिलाकर जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामना
सिवाना(बाड़मेर):
सिवाना के निकटवर्ती अर्जियाना गांव में आज गुरुवार को एक अनोखे अंदाज से जन्मदिन पर शुभकामनाएं देकर अन्य लोगों के लिए उदाहरण पेश कर गौ रक्षा के लिए लोगों प्रेरित किया। कामधेनु सेना के मीडिया प्रभारी खेताराम गर्ग को मिली जानकारी के अनुसार कामधेनु सेना के तहसील महासचिव व पर्यावरण प्रेमी और गौ सेविका शांति देवी गोदारा के जन्मदिन पर सिवाना न्यायालय के बार अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल ने गायो को हरा चारा खिलाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जन्मदिन पर जो हम अन्य तरीके से पैसों को पानी की तरह बहाते हैं तो उसी पैसों को हम गौ हितार्थ लगाते हैं तो बहुत पुण्य प्राप्त होता हैं। औऱ साथ में ही पर्यावरण संरक्षण में भी हम अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते है। हमारे वैदिक संस्कृति में भी गौ माता को एक उच्च स्थान मिला हुआ। जिनके पंचगव्य से हमारी संस्कृति टिकी हुई हैं, जहां-जहां गौ सेवा होती हैं वो गांव बहुत भाग्यशाली होता हैं। वहां की भूमि भी पवित्र मानी जाती हैं। बार अध्यक्ष खीमाराम मेघवाल व शांति देवी गोदारा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि हमें अपने जन्मदिन पर केक न काटकर गायों को हरा चारा खिलाएं ताकि जन्मदिन सार्थक होगा। श्रीमती गोदारा के जन्मदिन पर अन्य ग्रामीण भी साथ में थे और उन्होंने भी संकल्प लिया कि हम भी अपने बच्चों के जन्मदिन पर गायों को हरा चारा खिलाकर जन्मदिन मनाकर आमजन के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे।