Food

ताजा खबर

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया की अनुशंसा पर सिवाना विधायक ने दी सहायता राशि

भाजपा पादरू मंडल अध्यक्ष के स्वर्गवास पर पार्टी ने परिवार को 51,000 सहायता राशि दी


सिवाना: जिनपुर गांव पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी पादरू मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व. सुरताराम देवासी के घर पहुंचकर सहायता राशि के चेक सोपे । स्व. सुरता राम देवासी भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे। अकस्मात बीमार हो जाने से उनका स्वर्गवास हो गया था,पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पुनिया का बाड़मेर दौरा था उस समय अध्यक्ष  को इस घटना से अवगत करवाया था, तो स्व. सुरता राम जी के परिवार को 51000 हजार की सहायता दिए जाने की घोषणा की थी ,उसी समय विधायक सिवाना ने भी 51000 हजार रुपए की सहायता दिए जाने की घोषणा की थी,। प्रदेश भाजपा कार्यालय से चेक प्राप्त होने पर आज जिनपुर गांव में स्व सुरता राम  के निवास पर पहुंचकर  देवासी की पुत्री कांता, ओर पुत्र खुशाल देवासी को 51000-51000 हजार रुपये के चेक दिए। भायल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी परिवार के द्वारा देवासी के परिवार को सहायता राशि दिया जाना एक परिवार के लिए संबल प्रदान करेगी।  उनके निवास स्थान पर  वीरसिंह, हिंदू सिंह, मसरा राम देवासी, हड़माता राम देवासी, गुमाना राम मेघवाल, सोमाराम सुथार, कालू राम देवासी भी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय द्वारा और विधायक सिवाना द्वारा सहायता राशि देकर परिवार के सदस्यों की हौसला अफजाई की ओर  सुरताराम के लड़के और लड़की की पढ़ाई की भी जानकारी ली,साथ ही देवासी के कृषि कार्य की भी जानकारी ली। विधायक सिवाना की निजी सहायक कोज सिंह राठौड़ ने जानकारी दी।