राज्यसभा सांसद के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
सिवाना(बाड़मेर): सिवाना विधान सभा के चारो मंडल की सामूहिक बैठक भीड़ भांजन महादेव प्रांगण में संपन्न हुई। विधानसभा प्रवासी प्रभारी, राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश संगठन मंत्री केके विश्नोई , विधायक हमीर सिंह भायल,जिला अध्यक्ष महेश चौहान ,जिला महामंत्री भरत मोदी के सानिध्य में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
सशक्त अभियान के तहत मंडल परिसीमन सत्यापन हेतु कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने प्रत्येक दायित्व एवं कार्यकर्ताओं का परिचय के माध्यम से हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ अपने बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया, जिसमें जिम्मेदार दायित्वान कार्यकर्ता अपने खुद के बुथ पर नागरिकों के साथ बैठ कर के केंद्र द्वारा चलाई गई योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें, साथ ही अपना बुथ मजबूत ,अपना क्षेत्र मजबूत, अपना राष्ट्र मजबूत अटल विश्वासों के साथ पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता कार्य करें। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने धन्यवाद किया ज्ञापित।
बैठक में कानसिंह कोटड़ी ( भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष) महेश चौहान (जिला अध्यक्ष भाजपा बालोतरा) बाबू सिंह राजगुरु, भरत मोदी,
सिवाणा मंडल अध्यक्ष नरसिंह राजपुरोहित, सिणधरी मंडल अध्यक्ष निंबाराम प्रजापत, समदड़ी, मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापत ,पादरू भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरताराम देवासी, हनुमान पालीवाल, श्याम दवे, मंडल महामंत्री जालमसिंह मीठा, लक्ष्मणसिंह कोटड़ी, ,हिंदूसिंह सिंणेर, भरत भाई, देव शर्मा, मितेश यती, रमेश जैन, हुकमसिंह गुड़ानाल, यासीन पठान अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष, जयराम प्रजापत किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, इंदाराम चौधरी ओबीसी मोर्चा, ठा.यसपालसिंह, जबरसिंह, सूजाराम देवासी, सोहनसिंह भायल, उमसिंह, जोगाराम मोकलसर,भैराराम महिलावास,संदीप अग्रवाल, जोगाराम माली, रतन माली, पदमाराम चौधरी, वीरसिंह सेला,नेपालसिंह, अर्जुन सिंह सुरेश सुखाड़िया,जिलासंगठन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।