जलझूलनी (देवझूलनी) एकादशी पर निकली शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन
मेली(सिवाना): जलझूलनी (देवझलनी) एकादशी पर आज ठाकुरजी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेली गांव के ठाकुरजी मंदिरों से राधा-कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई, वही शोभायात्रा के दौरान ग्रामीणों ने फूल मालाओ के शोभायात्रा का स्वागत किया गया। तो वहीं ग्रामीण शोभायात्रा के दौरान भजन कीर्तन करते नाचते झूमते हुए तालाबों तक पहुंचे। जहां ठाकुरजी को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नहलाया गया। साथ ही रंग बिरंगी पोशाकों से राधा कृष्ण की प्रतिमाओं को सजाया गया। वही भक्तजनों द्वारा आरती व धार्मिक मंत्र उच्चारण के साथ भजन कीर्तन किया गया।
श्यामदास संत ने बताया की देवझुलनी एकादशी पर ठाकुरजी की शोभायात्रा के दौरान गांव में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणो की भीड उमड़ पड़ी, ढोल-नगाड़ों के साथ ठाकुरजी की शोभायात्रा का आयोजन हुआ। साथी धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूजा पाठ एवं राधा कृष्ण के भजनों का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा, वही ग्रामीणों ने तालाबों में स्नान कर खुशहाली एवं देश तरकी की कामना की। वही क्षेत्र भर में जलझूलनी एकादशी पर्व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।