महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत
मोकलसर / लतीफ खान
महाराष्ट्र के पूर्व केबिनेट मंत्री और महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का मोकलसर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का भाजपा जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के निजी सचिव जशवंतसिंह बालावत ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजके पुरोहित राजस्थान के दौरे पर है इसी दौरान शुक्रवार को जालौर से नाकोड़ा जाने के दौरान काठाड़ी , रमणिया ,मोकलसर,मायलावास में भाजपा जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने ढोल ढ़माकों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
मोकलसर के मुख्य बस स्टैंड पर स्वागत समारोह में मोकलसर सरपंच घेवरचंद सैन ,भाजपा एसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष जोगाराम मेघवाल, भाजपा इकाई अध्यक्ष मुलेन्द्रसिंह बालावत , अर्जुनसिंह बालावत ,किसान संघ के अध्यक्ष विशनसिंह सोमड़ा और सुमेरसिंह बालावत , युवा नेता प्रकाशसिंह , महावीर जैन ,हनुमानराम प्रजापत , गणपतलाल भील , प्रवीण वैष्णव , मनोज भाटी , पोकरराम प्रजापत , गोकाराम घांची भाजपा ,नेमाराम भील, बंशीलाल लखारा जनप्रतिनिधियों सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे । राज के पुरोहित ने क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर दर्शन और पूजा अर्चना की ।