मोकलसर में सावित्रीबाई महिला मंडल के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
मोकलसर/ लतीफ खान
मोकलसर(सिवाना): भारत खेल मंत्रालय एवं नेहरू युवा केंद्र बाड़मेर के निर्देशानुसार मोकलसर में सावित्रीबाई महिला मंडल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ।भारत खेल मंत्रालय एवं नेहरू युवा केंद्र बाड़मेर के निर्देशानुसार मोकलसर कस्बे के भील बस्ती में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सावित्रीबाई महिला मंडल के तत्वाधान में मनाया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मंडल की अध्यक्ष पिंकी राणा ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने कार्य वाली महिलाओं की जीवनी के बारे में बताया ।
_____________
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल के सचिव शोभा सिसोदिया ने सभी सदस्यों को महिलाओं के अधिकार और सरकार के द्वारा मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें प्रथम ,द्वितीय व तृतीय विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शांतिदेवी , रवीना कुमारी , वर्षा देवी ,उकीया देवी देवी कुमारी , गोदावरी देवी ,तेजस्विनी लता देवी ,गुड़िया कुमारी , मुस्कान सहित मंडल की पदाधिकारी महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित थी ।कार्यक्रम में अंत मे अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया ।