स्कूली बालिकाओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
सिवाना(बाड़मेर): सिवाना क्षेत्र के निकटवर्ती गुड़ानाल गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ानाल व राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा गांव में रैली निकालकर महिलाओं के अधिकार और सम्मान एवं समानता के बारे में हाथों में तख्तियां लेकर जागरूकता के नारे लगाए एवं नारियों को शक्ति के रूप में प्रदर्शित किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य ईश्वरसिंह ने नारी को शक्ति का प्रतीक बताया वही स्त्रियों का वैदिक काल से लेकर वर्तमान काल तक के महत्व एवं समर्पण के बारे में जानकारी दी।
कक्षा 12 की बालिका संतोष ने तख्ती पर रंग-बिरंगे रंगों से बालिकाओं के चित्र बनाकर कविता के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।
लड़कियों को पढ़ाओ
समाज को जागरूक बनाओ।
शिक्षा ही जीवन का आधार
लड़की को दो पढ़ाई का अधिकार।
जन जन का यह है नारा
बेटी पढ़ाना कर्तव्य है हमारा।
पढ़ाओ लड़की को बढ़ाओ लड़की को
जीवन की राह पर चलना सिखाओ लड़की को।
नारी भी छू सकती है आकाश
बस उसे हैं मौके की तलाश।
समानता का अधिकार पाये
महिलाए अब आगे आए।
बेटी तो है जग की जननी
हमें रक्षा अब इसकी करनी।
कन्या संतान बचानी है
भ्रूण हत्या मिटाती है।
बेटी कुदरत का है उपहार
इसको जीने का दो अधिकार।
इस अवसर कार्यवाहक प्रधानाचार्य ईश्वरसिंह, व्याख्याता सुरेश कुमार सोनी, अमरसिंह राजपुरोहित, पुनीत शर्मा, प्रधानाध्यापक शैतानसिंह खींची, नगेन्द्रसिंह , देवेंद्र राजपुरोहित एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही। प्रधानाध्यापक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।