सामाजिक विकास क्रांति संस्था का गठन, राजपुरोहित अध्यक्ष व सिणेर सचिव बने
तगसिंह सिणेर
सिवाना:सामाजिक विकास क्रांति संस्था सिवाना की बैठक आशापुरा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में संस्थान के उद्देश्य सिवाना क्षेत्र में शिक्षा, जल, जैविक, हरित, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभाव होने पर विकास करने का निर्णय लिया गया। संस्थान का विधान बनाया गया। तथा संस्थान की कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें तोगाराम गर्ग अर्जियाना सरंक्षक, बहादुरसिंह राजपुरोहित सह सरंक्षक, जवाहरलाल राजपुरोहित सिवाना अध्यक्ष, जितेन्द्रसिंह भायल गोलियां उपाध्यक्ष, शेखर प्रजापत देवन्दी उपाध्यक्ष, तगसिंह सोलंकी सिणेर सचिव, पीराराम देवासी बिजलिया सह सचिव, हितेशकुमार अग्रवाल सिवाना कोषाध्यक्ष, गोतमसिंह राजपुरोहित सिणेर कानून प्रभारी, गेवरराम चौधरी मेली जैविक क्रांति प्रभारी, जीत जांगिड़ सिवाना शिक्षा क्रांति प्रभारी, राणाराम सुथार गुडानाल स्वास्थ्य प्रभारी, रणछोड़ माली हरित क्रांति प्रभारी, हुकमाराम बुला जल क्रांति प्रभारी बनाए गए।