बाल विवाह किशोर किशोरियों को मानसिक तनाव को बढ़ावा देते हैं डॉक्टर: आकाश बोड़ा
मोकलसर (सिवाना): चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में मोकलसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में किशोर स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन किया गया| जिसमें सभी किशोर किशोरियों को एक कदम समानता की और सांप सीढ़ी का खेल खेलाया गया| व साथ ही लड़के और लड़कियों में जेंडर भेदभाव को दूर करने हेतु लड़कियों के काम लड़कों से और लड़कों के काम लड़कियों के करवाने के में बारे जानकारी दी जिनमें सवाल जवाब वाद विवाद प्रश्नोत्तरी हाव भाव जैसी अनेक गतिविधियां आयोजित करवाई गई| डॉक्टर आकाश बोड़ा द्वारा किशोर किशोरियों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम ,लिंग भेदभाव, एनीमिया आरकेएसके संबंधी मुद्दों अन्य गंभीर मौसमी बीमारियों आदि मुद्दों पर जानकारी प्रदान की गई | इसी क्रम में उजाला क्लिनिक काउंसलर खीमाराम द्वारा भी इस अवसर पर किशोर किशोरियों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम संबंधित मुद्दे जिनमें शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, तनाव से मुक्ति, यौन प्रजनन स्वास्थ्य, महावारी, और बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु तिरंगा थाली के अधिक से अधिक उपयोग करने की बात कही गई व साथ ही उजाला क्लीनिक के हेल्पलाइन नंबर 104 और 108 के बारे में भी जानकारी प्रदान की| विभिन्न गतिविधियों में विजेता और उपविजेता रहने वाले किशोर किशोरियों को स्थानीय विद्यालय प्रधानचार्य श्री रणछोड़ राम व डॉक्टर आकाश बोड़ा के हाथों उपहार वितरित किये गये। वही आशा माफा देवी द्ववारा अल्पाहार दिया गया ।विद्यालय परिवार द्वारा संस्थागत कार्यों की सराहना और प्रशंसा की गई इस दौरान उजाला क्लिनिक काउंसलर खीमाराम, ए एन एम कमला, आशा सहयोगिनी माफा देवी , गणपत सिंह स्थानीय विद्यालय के स्टाफ व ग्रामीण आदि उपस्थित रहे|