रालोपा का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
सिवाना के समीप थापन गांव में रालोपा प्रदेश उपाध्यक्ष सताराम देवासी के निवास स्थल पर उपाध्यक्ष ने चुनाव प्रचार-प्रसार को लेकर कार्यकर्ताओं का प्रत्याशियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायत राज चुनाव को लेकर इच्छुक उम्मीदवारों व समर्थकों को संबोधित करते हुए सताराम देवासी ने कहा कि कड़ी से कड़ी जोड़कर विकास की राह में आगे बढ़ना है। प्रदेश सहित जिले में दिन-ब-दिन पंचायती राज चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं, वहीं यह इस बार बेहद दिलचस्प होता जा रहा है क्योंकि पहली बार बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आरएलपी अपने पूरे दमखम के साथ लड़ने को तैयार है। रालोपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सताराम देवासी का दावा है कि बीजेपी और कांग्रेस को हरा कर वह इस बार पंचायती राज चुनाव में किंग मेकर की भूमिका में उनकी पार्टी नजर आएगी।
प्रदेश में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों को लेकर सियासी दलों की तैयारी भी तेज हो गई है। जिले में हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने चुनाव लड़ने की ताल ठोककर सियासी दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। भाजपा-कांग्रेस के अलावा इस बार ही रालोपा ने भी चुनाव लड़ने का एलान किया है. आरएलपी ने सिवाना विधानसभा क्षेत्र में 22 उमीदवार की घोषणा कर धरातल पर तैयारियों में जुट गए हैं।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सताराम देवासी के निवास स्थल पर चुनावी मीटिंग रखी गई। जिसमें सभी उम्मीदवारों को लेकर चुनाव प्रभारी ने कहा कि पंचायती राज चुनाव का बिगुल बज चुका है। घर-घर जाकर रालोपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हुकमीचंद जैन समदड़ी, तेजपालसिंह (सिवाना मंडल, अध्यक्ष), अर्जुन दाबी (पादरू मंडल अध्यक्ष), सिणधरी मंडल अध्यक्ष मगाराम बेनिवाल सिवाना मंडल उपाध्यक्ष इंद्र कुमार रेड्डी रमणियां, समदड़ी मंडल उपाध्यक्ष भेरूसिंह जेठंतरी, पादरू मंडल उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह कुण्डल, सवाई सिंह राठौर, हेमाराम मेघवाल, कार्यकारिणी सदस्य, दूदाराम लोल आदि सम्मिलित रहें।