कोरोना आपदा में भामाशाह बढ़ा रहे हाथ, जरूरतमंदों के घर-घर पहुंच रहे राशन सामग्री
रिपोर्ट: जोगसिंह राजपुरोहित
पादरू(सिवाना): कोरोना वायरस के लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को पादरू सेवा समिति के तत्वाधान में भामाशाह ओसवाल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड मुंबई समूह के जवेरीलाल ओसवाल , मोतीलाल ओसवाल पादरू द्वारा एवं बाबूलाल जन कल्याण ट्रस्ट पादरू द्वारा असहाय परिवारो को घर-घर जाकर पिछले चार दिनों से भोजन के लिये राशन सामग्री के किट बांटे गए। युवा नेता हितेश जैन ने बताया कि कोरोना वायरस के महामारी के बढ़ते प्रकोप से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ओर से संपूण प्रदेश लॉकडाउन में आम जन भूखा ना सोए इस आहवान को प्रेरणा बनाते हुए पादरू में जरूतमंद परिवारों को लॉकडाउन की अवधि तक खाद्यय सामग्री के किट वितरण कि मुहिम जारी रहेगी। इस दौरान समाजसेवी हितेन्द्र जैन , जेठमल जैन , विक्रम जैन , प्रवीण सिंह, शेखर सिन्हा , पूर्ण सिंह पंऊ , श्याम शर्मा , सलीम भाई , जोगाराम प्रजापत , विकास सुथार , मांगीलाल घांची का सहयोग हो रहा है वहीं रविवार को चम्पालाल बांंठिया चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष गणपत बांंठिया ने पादरू क्षेत्र का दौरा कर सरकारी कार्यालय में सेनेटाइजर व जरूतमंद परिवारो को राशन सामग्री का किट वितरण किया।