शिक्षा ही जीवन का असली धन हैं: हनुमानाराम चौधरी
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पादरू में वार्षिक उत्सव,12वीं की छात्राओं का आशीर्वाद समारोह एवं पूर्व विद्यार्थी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया।
पादरू(सिवाना) पादरू कस्बे के स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पादरू में वार्षिकोत्सव,कक्षा 12 की छात्राओं का आशीर्वाद एवं पूर्व विद्यार्थी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्राध्यापक रामुराम देवासी ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के पूर्व स्टाफ साथी करनाराम चौधरी का मंगलवार को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। समारोह के मुख्यअतिथि हनुमाना राम चौधरी सी.बी.ई.ओ. सिवाना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन का असली धन हैं। बालिकाओं को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार से वंचित नहीं रखना चाहिए एवं शिक्षा से ही कामयाबी हासिल की जा सकती हैं। मेहनत कर अच्छी प्राप्त करनी चाहिए एवं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज,गांव परिवार एवं जिला एवं देश का नाम रोशन कर कामयाबी हासिल करनी चाहिए।
कक्षा 10 एवं 12 की छात्राओं को पूर्ण तैयारी एवं आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षा देने के बारे में बताया।गणमान्य नागरिकों में भोपालसिंह राठौड़ ,जबरसिंह काकू, सम्पत जैन,राजेन्द्र रावल ने कार्यक्रम में मौजूद रहे। पूर्व विद्यार्थी ओमप्रकाश विश्नोई रमेश कुमार अध्यापक, सुमेर चौहान,प्रियंका कुमारी अध्यापिका,रिंकू कंवर अध्यापिका ने विद्यालय विकास में सहयोग हेतु घोषणाएं की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह राठौड़ ने की आप ने बोर्ड कक्षा की छात्राओं को परीक्षा तैयारी के संबंध में विशेष जानकारी प्रदान की।सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कर माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ ही बालिकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।पूर्व विद्यार्थियों का माल्यार्पण एवं ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया।स्थानीय भामाशाहों का भी विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। एस.एम. सी.SMC अध्यक्ष सवाईसिंह एवं बीरबल विश्नोई के द्वारा 5-5वाटर केम्पर की घोषणा की गई।इसके अलावा भी कई ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के विकास हेतु घोषणाएं की।विद्यालय स्टाफ़ लाखाराम चौधरी, देवकरण,महेंद्र परिहार,कूफ़ायत तुला,खयाल बाई, सुशीला भास्कर, लूणचंद जीनगर, मुकेश जीनगर, चौथाराम देवासी, थानाराम शर्मा, रामलाल, मुकेश पारीक एवं ग्रमीणों ने शिरकत की।