Food

ताजा खबर

भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

मन की बात सुनी


बालोतरा: भाजपा नगर मण्डल  की ओर से आज मन की बात सुनने का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने बताया कि पार्षद बाबूराम चोधरी के आवास पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान,महामंत्री सुखदेव, गोविंद मेगवाल,झूमरलाल सार्जेंट,भाजयुमो जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत ,पार्षद हनुमान घांची, पार्षद कांतिलाल हुण्डिया  सहित अनेक पदाधिकारी,पार्षद व  कार्य कार्यकर्ता मौजूद रहें । पंडित दीनदयाल की जन्म जयंती के अवसर पर  भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य  गणपत बांठिया ने कहा कि अंत्योदय योजना व एकात्म मानवतावाद के बारे में कहा कि अंतिम छोर पर बैठे आदमी तक कार्यकर्ता पहुचे। बांठिया ने कहा कि कार्यकर्ता अंतिम छोर पर बैठे आदमी की अपेक्षा पर खरा उतरे । जन संघ के संस्थापक सदस्य दीनदयाल जी ने इसलिए कि थी कि राजनीति की कार्यप्रणाली व काम करने की शैली वो भारत के अस्मिता के खिलाफ थी। अनेक मामलों में भारत को नीचा देखना पड़ा था। इसलिए उन्होने जन संघ की स्थापना की थी। इस दौरान जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश विश्व पटल पर समृद्घ देश के रूप में बनकर उभर रहा है। केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं में आम आदमी के हितों को ध्यान में रखा गया हैं । चौहान ने कहा कि  दीनदयाल जी के बताए आदर्श को गृहण कर भाजपा पार्टी जनहित के कार्यो में जुटी हुई है।  नगर मण्डल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने भी संबोधित किया। 
साथ ही कमलोत्सव समारोह का भी आयोजन हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों खेताराम प्रजापत व पार्षद बाबूलाल चोधरी के आवास पर झंडा लगाकर कमलोत्सव मनाया गया। साथ ही मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक अम्बादान रावल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।